फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दस से ज्यादा दुकानों में चोरी

विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्केट में तोड़ा दुकान का ताला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर की दुकानों में बढ़ रही चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है। आए दिन दुकानों के ताले टूट रहे हैं। कोरोना महामारी में मंदी की मार झेल रहे दुकानदार अब चोरों से बेहद परेशान है। पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा दुकानों के ताले टूट चुके हैं। ट्रैक्टर मार्केट में बुधवार रात तीन दुकानों के ताले टूटने के बाद व्यापारी पुलिस से गश्त बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

पलवल के बाजारों में चोरों के हौसले बुलंद है। चोर आए दिन किसी न किसी बाजार को अपना निशाना बना रहे हैं। रोजाना चोर एक बाजार की कई दुकानों में वारदात कर रहे हैं। बीते सप्ताह बलदेव गंज बाजार में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग की दुकान सहित एक अन्य दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। इसके बाद मेन और सराय बाजार की दुकानों में चोरियां की। बुधवार रात चोरों ने रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोड़ दिया। चोर दुकानों से नकदी चोरी कर ले गए। एक दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर ही चोरी कर ले गए। हालांकि, इन दुकानों से अन्य सामान चोरी होने की सूचना नहीं मिली।
----
बाजारों में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। कभी छत तोड़कर तो कभी दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश करते हैं। लॉकडाउन के कारण दुकानदार पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। इस दौर में दुकानदारों पर दोहरी माह पड़ रही है। इस संबंध में जल्द ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे। साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें