संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह की ऑफिसर कॉलोनी स्थित सेशन जज की कोठी से चार खुर्पे, दो कस्सी और नीले रंग की पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। कोठी पर सेवादार गणेश ने पुलिस को शिकायत दी कि 14 अक्तूबर को सामान सुरक्षित रखा था। 15 की सुबह सामान गायब था। शहर थाना नूंह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी रोहतास का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।