फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्वदेशी दीयों और स्मार्ट सेंसर लाइटों का ट्रेंड

Wed, 15 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई, सजावट और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी में जुटे लोग, बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक और उल्लास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिवाली से पहले शहर के बाजारों में त्योहार की चहल-पहल चरम पर है। शहर के मीनार गेट बाजार और आसपास की गलियों में दीपोत्सव की चमक साफ झलक रही है। सड़कों, दुकानों और बाजार की छतों को रंग-बिरंगी झालरों, लाइटों और फूलों की मालाओं से सजाया गया है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और हर ओर उल्लास का माहौल है।

इस बार बाजार में स्वदेशी उत्पादों और स्मार्ट सजावटी लाइटों का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दुकानदारों के अनुसार, लोग चीनी सामान के बजाय भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि ग्राहक संगीत के साथ चलने वाली भारतीय लाइट लड़ियों, स्मार्ट सेंसर लाइटों, मिट्टी और गोबर से बने दीयों, सुगंधित मोमबत्तियों और फूलों की मालाओं को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे न केवल स्थानीय उत्पादकों को लाभ मिल रहा है, बल्कि बाजार में स्वदेशी भावना भी प्रबल हो रही है।
विज्ञापन


दीपावली के नजदीक आते ही मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए मिठाई विक्रेताओं ने नई वैरायटी पेश की है, जिनमें केसर-अंजीर बर्फी, मलाईपान, और पेस्ट्री बेस्ड मिठाइयां विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार बाजारों में निरीक्षण कर रही हैं ताकि मिलावट पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन


खरीदारी के लिए आईं रेखा शर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में नए और आकर्षक उत्पाद देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, जीएसटी सुधारों के बाद कई चीजें सस्ती हो गई हैं। अब हम कम पैसों में ज्यादा सामान खरीद पा रहे हैं। मैंने घर की सजावट, पूजा सामग्री, कपड़े और मिठाइयां खरीदी हैं। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में करीब 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से उनके चेहरों पर संतोष और उत्साह दोनों झलक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें