फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्थायी समिति ने पिछले बजट हुई घोषणाओं का मांगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोषणाएं पूरी होने, कार्ययोजना बनाने, प्रक्रिया में होनी की जानकारी देने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के पिछले बजट में की गई घोषणाओं पर अब तक कितना काम हुआ है, इसका पूरा हिसाब अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर देना होगा। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बृहस्पतिवार को समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट की सभी घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया जाए कि कितनी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, कितनी के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है और कितनी पर अब भी कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सत्या शर्मा ने बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति के अलावा सफाई व्यवस्था, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पार्किंग, स्कूलों के रखरखाव, आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और जर्जर इमारतों सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी सामुदायिक भवनों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। इसमें जर्जर और असुरक्षित भवनों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें