फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक ही परिवार पर दो बार किया हमला, पांच गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के नंगला अहसानपुर गांव में एक ही परिवार पर लगातार दो बार हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि गांव निवासी हुसैन मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो अक्तूबर को गांव के ही शाहजान, जिशान, मुमताज, शहनबाज, रिहान, इकलास, शहरूनी और सन्जी उनके घर में घुस आए और उनके भाई हसन मोहम्मद के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। झगड़े के बाद हुसैन ने होडल सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत देने से नाराज होकर आरोपी तीन अक्तूबर को फिर से लाठी-डंडों से लैस होकर हुसैन की दुकान पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए हुसैन जब घर भागे तो आरोपी उनके पीछे घर में घुस गए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार पिटाई की।
विज्ञापन


घायलों को होडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से शाहिमा, सहनाज और हसन मोहम्मद की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नौ नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें