फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशा मुक्त समाज में युवाओं की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुरुग्राम की ओर से शुक्रवार को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान एवं नशा मुक्त समाज अभियान का शुभारंभ गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहना से किया गया। अभियान का संचालन डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व तथा डाइट के डीआरयू विंग प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ समाजसेवी एवं यशो आरंभ संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार भारद्वाज तथा विद्यालय की प्राचार्य राजबाला ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वटवृक्ष का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर अमित कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

अभियान के तहत विद्यालय में शपथ ग्रहण, जागरूकता गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तंबाकू और नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वहीं गुरुग्राम जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में भी इस अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह, जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सोहना ब्लॉक की तंबाकू मुक्त अभियान की ब्लॉक नोडल एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरबारीपुर की प्राचार्य रेनू चावला, ज्योति, उषा, अनिल, कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स तथा सह-नोडल कनिका भारद्वाज की विशेष भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें