फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूटपाट करने वाले रहीश गिरोह का बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लूटपाट करने वाले रहीश गिरोह का बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

हथीन। हाईवे पर मालवाहक वाहनों से लूटपाट करने वाले रहीश गिरोह के बदमाश को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जमालु नूंह जिले के ग्राम राजपुर का निवासी है। पलवल पुलिस भी गिरफ्तारी आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व राजस्थान पुलिस ने हथीन उपमंडल के ग्राम घुड़ावली निवासी रहीश को गिरफ्तार किया था। राजस्थान पुलिस के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त गिरोह राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियोजित ढंग से सामान से भरी गाड़ियों को लूटते और बेचते रहे हैं। रहीश को जुलाई माह में शाहजहांपुर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उक्त बदमाशों ने 40 लाख रुपये मूल्य के टायरों से भरे ट्रक को लूट लिया था। गिरोह ने इससे पूर्व हैंड वॉश से भरी गाड़ी भी लूटी थी। बीते जनवरी माह में वाशिंग मशीन से भरे कंटेनर को पूना महाराष्ट्र से लूटकर अंकलेश्वर में ले जाकर बेच दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त गिरोह ने जयपुर में भी ऑटो पार्ट्स से भरी गाड़ी को बेचा था। उक्त गाड़ी दूदू, राजस्थान से लूटी गई थी। इसके अतिरिक्त अंबाला से दूध से भरी गाड़ी लूटी थी। प्लास्टिक दाना से भरी गाड़ी के अलावा बीड़ी, रियल जूस, शैम्पू आदि से भरी गाड़ियां भी गिरोह लूट चुका है। गिरोह के बदमाश कितनी वारदात कर चुके हैं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें