लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जलभराव व पानी के रिसाव के चलते कस्बे में दो मकान गिर गए। पीड़ित परिवारों के लोगों ने सरकार से मदद की गुहार की है। वहीं कई मकानों में दरार आने की खबर है।
हसनपुर में पिछले तीन दिनों से रही लगातार बरसात लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है । बरसात के कारण शहर में एक दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आ गई हैं। दो परिवारों के मकान बारिश के कारण गिर गए ।
पीड़ित परिवार के कश्मीरी देवी, देशराज, शमशेरा व राजाराम आदि का कहना है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या सत्ताधारी दल का नेता मौके लोगों की समस्या जानने नहीं आया । प्रशासन की इस अनदेखी से लोगों में रोष बना हुआ है। वहीं गांव के कार्यवाहक सरपंच संजय कुमार बघेल का कहना है कि जिन लोगों के मकान गिरे हैं, उनकी रिपोर्ट बनाकर विभागीय अधिकारियों के पास भेजी जाएगी।