फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मानसून से पहले आई बारिश ने नगर परिषद के दावों की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने बना सड़क पर तालाब, अनाज मंडी, सब्जी मंडी और सर्विस रोड पर भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। उपमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम मानसून से पहले हुई बरसात ने नगर परिषद प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। ड्रेनों पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी शहर में पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई। जिसके कारण विभिन्न सड़कों सहित कॉलोनियों, बाजार, गलियों व अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर बरसात का पानी भरा होने के कारण कई जगहों पर लोगों व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनाज मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने, पुरानी तहसील, अग्रसेन चौक, चरणसिंह चौक, नेशनल हाइवे के सर्विस रोड, अनाज मंडी, बस स्टैंड, सब्जी मंडी के अलावा अन्य सड़कों पर पानी निकासी न होने के कारण आवागमन करने वालों को दिक्कतें हुईं। बुधवार को जहां सब्जी मंडी जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं, बस स्टैंड के निकट भरे पानी के कारण हजारों दैनिक यात्रियों को दिक्कतें उठानी पडीं। हरिसिंह, विजय कुमार, गिर्राज, डेविस, रमनलाल पंखिया आदि का कहना था कि नगर परिषद में सफाईकर्मियों की कमी के कारण शहर की जनता पहले ही नारकीय जीवन जीने को मजबूर है और अब बरसाती पानी भरने से समस्या और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा ड्रेन और रास्तों के निर्माण के नाम विभिन्न जगहों पर खोदाई कर दी गई है, जिसके कारण पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन



आदेश के बाद भी ड्रेनों की नहीं हुई सफाई

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बनाई गई ड्रेनों की बरसात से पहले ही सफाई कराने के आदेश दिए गए। लेकिन ड्रेनों के निर्माण होने के बाद से केवल कागजों में ही सफाई चल रही है, जबकि धरातल पर सब कुछ शून्य है। इनका निर्माण लगभग पांच वर्ष पहले किया गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि सिर्फ फाइलों में ही सफाई की जा रही है। इस बारे में एसडीएम बेलिना लोहान ने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति हुई है, उसका निरीक्षण करने के बाद मानसून से पहले दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन




फ़ोटो कैप्सन- होडल में सब्जी मंडी,अनाज मंडी,राजमार्ग सर्विस रोड,बस स्टैंड तथा बीडीपीओ कार्यालय के बाहर भरे बरसाती पानी का दृष्य



रौशन लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें