फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसआईआर अभियान के तहत प्रशासन द्वारा की गई प्रगति को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में प्रशासन की प्रशंसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से बुधवार को हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास को जिले में हुई एसआईआर प्रकिया से संबंधित आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा की गई प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत जिले से संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की बैठक में एसआईआर अभियान को मिशन मोड में पूरा करने और प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश जिला उपायुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि जिला में मतदाता गणना प्रपत्रों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उपायुक्त ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को स्वयं फील्ड गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा बीएलओ, सुपरवाइजरों के साथ लगातार बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है अथवा जिनके संबंध में किसी प्रकार का संदेह है, उनके बारे में पड़ोसियों, स्थानीय नागरिकों तथा अन्य विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सत्यापन किया जाए। विशेष रूप से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के मामलों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें