फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कर्मचारी की सूझबूझ ने मधुमक्खियों से बचाई कई छात्र-छात्राओं की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। उपमंडल के गांव चीला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर विद्यालय परिसर में भोजन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में टहल रहे थे। जैसे ही छात्र-छात्राएं एक पेड़ के समीप पहुंचे तो अचानक मधुमक्खियों के झुंड में उन पर हमला बोल दिया। अचानक मची इस भगदड़ में विद्यालय की दो छात्राएं और एक छात्र गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुराने कपड़े और कुछ बोरी जलाकर धुआं फैला दिया। मधुमक्खियों के हमले में गिरकर घायल हुए दो बच्चों को वह अपने कंधे पर बिठाकर कमरे के अंदर छोड़ कर आए। इसके साथ ही बच्चों के शरीर पर चिपकी बहुत सी मधुमक्खियों को पानी डालकर हटा दिया गया। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय प्रांगण में बंदरों द्वारा किए जाने वाले हमले से कई छात्र-छात्राओं को बचाया है। विकास कुमार भूतपूर्व सैनिक हैं। इसके उपरांत विकास कुमार ने मधुमक्खियों के हमले के कारण घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा उनका उपचार कराया।
फोटो : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें