फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मनोनीत पार्षदों की शपथ के लिए नपा की जल्द होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। नगर पालिका हथीन के लिए राज्य सरकार ने 10 जुलाई को अधिसूचना जारी कर गोपी भारद्वाज एवं सीमा को पार्षद पद के लिए मनोनीत किया था। दोनों मनोनीत पार्षद लंबे अरसे से शपथ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही पालिका सदन की बैठक बुलाकर मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। नपा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राकेश गर्ग को भी शपथ दिलाई जा सकती है। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता शपथ दिलाएंगी। पालिका के नियमों के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद ही मनोनीत पार्षद अधिकृत रूप से सदन के सदस्य बनेंगें। वर्तमान नगर पालिका सदन में चेयरपर्सन एवं 14 निर्वाचित पार्षदों के साथ 15 संख्या है। दो मनोनीत पार्षदों के शामिल होने के बाद चेयरपर्सन सहित यह संख्या 17 तक पहुंच जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें