फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शादी के माैसम में लौटी बाजार की राैनक

विज्ञापन
समान खरीदता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल, अधिकतर लोग शाम में कर रहे खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, गिफ्ट आइटम और सजावट से जुड़े प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से खरीदारी में तेजी आई है और लोग विवाह समारोहों की तैयारियों में जुट गए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि शादी के सीजन को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है, जबकि शाम के समय खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ग्राहकों का कहना है कि गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, इसलिए अधिकांश लोग शाम के समय बाजार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शादी समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन


क्या कहते है दुकारदार-
शादी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन बाजार में ग्राहकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। गर्मी के मौसम में लोग अब कम शादियां करते हैं, जिसका असर कारोबार पर भी पड़ता है। -नवीन गर्ग, व्यवसायी

बाजार में मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है। शादी के सीजन के चलते ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ सामान्य से कम है। -अशोक जुनेजा, कपड़ा विक्रेता


गर्मी के कारण इस समय शादियों की संख्या कम रहती है। इसका सीधा असर कॉस्मेटिक और शादी से जुड़े अन्य कारोबार पर पड़ रहा है। इससे व्यापार में गिरावट देखी जा रही है। -राधिका गहलोत, कॉस्मेटिक विक्रेता
विज्ञापन



ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं, लेकिन पहले की तुलना में उनकी संख्या कम है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की बाजार में आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कारोबार पर असर पड़ा है। -मनीष गर्ग, आभूषण विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें