फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केवट प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। कस्बे के गोहरवाली चौक प्रांगण में श्री रामलीला विकास कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में धार्मिक और भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया। केवट द्वारा प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भरत मिलाप, भरत का श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटना तथा पंचवटी में शूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध के प्रसंगों का जीवंत मंचन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फिरोजपुर झिरका नगर पालिका अध्यक्ष दानवीर मनीष जैन का भव्य स्वागत किया गया। सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने उन्हें ‘सेठ भामाशाह’ की उपाधि से सम्मानित किया। निर्देशक राकेश प्रजापत, ओमकार साहू व सहयोगियों के निर्देशन में मुकेश शर्मा, पवन भटनागर, परशुराम सैनी, बंटी भटनागर, विकास दक्ष, शिवा शर्मा और सागर गोयल ने विभिन्न पात्रों का अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें