फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गांव में महिला से छेड़छाड़, अश्लील इशारों की घटना कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 23 जून की रात बिजली न होने के कारण वह घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव का युवक टिनी उर्फ कृष्ण अपने साथी के साथ बाइक पर वहां से गुजरा और अश्लील इशारे कर भाग निकले। अगले दिन सुबह भी टिनी ने यही हरकत दोहराई। महिला ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले भी उनके घर के पास आकर अभद्र व्यवहार कर चुका है। कुछ समय पहले जातिसूचक शब्दों को लेकर उसके पति से विवाद भी हुआ था। महिला ने छत से पूरी घटना का वीडियो बना लिया और अपने पति को दिखाई। पीड़िता ने गदपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें