गांव ककड़ीपुर में किसानों को संबोधित करते नरेंद्र मोहन
- फोटो : Palwal
टेक्नोजेड जिंक से फसलों में बढ़ती है रोग रोधक क्षमता
पलवल। सल्फर मिल्स लिमिटेड के तत्वावधान में गांव ककड़ीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सेल्स अधिकारी व टेरिटरी मैनेजर नरेंद्र मोहन मिश्रा ने किसानों को कंपनी उत्पादों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेक्नोजेड जिंक के प्रयोग से धान की फसल में उत्पादन क्षमता बढ़ती है। किसानों का मानना है कि इसके प्रयोग से भूमि में सुधार हुआ है और फसल में रोग रोधक क्षमता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा में होने वाली जिंक और सल्फर की कमी, कमी के लक्षण, उनकी जरूरतों और विशेषताओं के बारे में जागरूक करना है। इस मौके पर सचिन कुमार, ललित कुमार, सत्यवान, दिनेश कुमार, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो