फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर होगी आमने-सामने की सीधी टक्कर

Fri, 16 Dec 2016 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
elections
विज्ञापन
22 दिसंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आमने सामने की टक्कर होगी। बार एसोसिएशन में 864 मतदाता वोट डालेंगे। बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद पर दो लोगों ने दावा जताया। वहीं उपप्रधान, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हैं, क्योंकि इन तीनों पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। 
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के सचिव अजय सिंह कुंडू के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए बार के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया व चरण सिंह गोरसी ने नामांकन पत्र दायर किए हैं। सचिव पद के लिए तीन लोगों सिद्धांत सिंह तंवर, हरीश कुमार शर्मा व नरेंद्र चौहान ने दावा ठोंका है। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप चौहान, संयुक्त सचिव पद के लिए कुलदीप रावत तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह रावत ने नामांकन पत्र दायर किए हैं। 

नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी। नामांकन पत्र 17 दिसंबर को वापस लिए जा सकेंगे। मतपत्रों की गिनती व चुनाव परिणाम की घोषणा 22 दिसंबर को ही कर दी जाएगी। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दायर होने से निर्विरोध चुनाव होने की संभावना बन गई है, बशर्ते नामांकन पत्र सही पाए जाएं। वहीं प्रधान पद के प्रत्याशियों ने अपने वकील साथियों के घर-घर जाकर वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
                     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें