फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बार एसोसिएशन के प्रधान के मुंशी के साथ मारपीट-लूटपाट

Mon, 15 Sep 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बार एसोसिएशन के प्रधान आस मोहम्मद के मुंशी खुशी मोहम्मद का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मुंशी की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिकिशन के अनुसार, लड़माकी गांव निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि वह अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथीन अदालत जा रहा था। रास्ते में साहिल, लुकमान, इरफान उर्फ इफ्फी, नसीर और वजीर की दुकान के सामने पहुंचे तो पहले से मौजूद आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि उन्होंने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में खुशी मोहम्मद मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर पड़े और लात-घूसों से पीटे गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 2,350 रुपये, मोटरसाइकिल की आरसी तथा आधार कार्ड लूट लिया।
विज्ञापन

इसी बीच पीड़ित का भाई इकराम मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने उसे देखकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें