फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन दिन बंद रहेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसी आवास के सामने से पप्पन प्लाजा के पास उतरने वाले फ्लाईओवर की होडल से दिल्ली जाने वाली लेन आज रात 12 बजे से तीन दिन तक बंद रहेगी। फ्लाईओवर पर सड़क सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देश पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। होडल और मथुरा की ओर से दिल्ली व फरीदाबाद जाने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय साथ लगती सर्विस रोड से गुजरेंगे। वाहन पप्पन प्लाजा कट पार करने के बाद मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच सकेंगे। मरम्मत के दौरान जाम से बचने के लिए प्रमुख कट और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वाहन चालकों से सतर्कता बरतने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें