संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एसडीएम हरिराम ने बृहस्पतिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआईआर) अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अब बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी इसी अवधि में पूरा होगा। 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद 30 अगस्त तक दावे व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी और 28 सितंबर तक उनका निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। एसडीएम ने राजनीतिक दलों से बीएलए-2 को सक्रिय रखकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग की अपील की।