फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चालक को हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंका, गाड़ी व मोबाइल लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। ओला कंपनी से टैक्सी बुक कर तीन युवक गाड़ी को पलवल ले आए और चालक के हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंक कर फरार हो गए। बदमाश गाड़ी व चालक का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार राजस्थान के जिला खैरथल स्थित तिजारा निवासी मुस्ताक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गाड़ी पर चालक की नौकरी करता है। गाड़ी ओला कंपनी के लिए चलती है। 19 नवंबर को वह अपनी टैक्सी में गुरुग्राम के मानेसर से तीन युवकों की बुकिंग पर लेकर पलवल के गांव बामनीखेड़ा के लिए चला था। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर रतिपुर टोल से पहले ही उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और उसके हाथ-पैर बांध दिए। एक युवक गाड़ी को चलाने लगा, जबकि दो युवक पीछे उसे दबाकर बैठ गए। केएमपी का टोल प्लाजा पार होने के बाद आरोपी गाड़ी को सेलौटी गांव के जंगल में ले गए और वहां पर खेतों में उसे फेंककर गाड़ी को लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन को भी लूट लिया। उसने जैसे-तैसे खुद को बंधन से छुड़ाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सोमवार देर शाम परिजनों के पहुंचने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें