फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रारूप मतदाता सूची आज जारी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए शुक्रवार से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान फाॅर्म-6, फाॅर्म-7 और फाॅर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी। जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटि या सत्यापन लंबित होगा, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें