दुकान के सामने ईंट लगाने से मना किया तो दंपती को पीटा
पलवल। दुकान के सामने ईंट लगाने का विरोध किया तो एक युवक ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी सुबे सिंह के अनुसार कानूनगो मोहल्ला निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके घर के सामने चार दुकान बनी है। दुकान संचालक बंद करने के बाद चाबी पीड़िता के घर पर रख जाते हैं। 29 सितंबर की दोपहर को एक बजे मोहल्ला निवासी कृष्ण दुकानों के सामने ईंटें लगवा रहा था। पीड़िता ने जब मना किया तो कृष्ण भड़क गया और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता पति धर्मबीर मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। संवाद