फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आज से कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस का महासंग्राम, 25 देशों के खिलाड़ी जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यागराज स्टेडियम में दो अगस्त तक चलेगी चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली सोमवार से सात दिन तक कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का केंद्र बनेगी। 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज 27 जुलाई से त्यागराज स्टेडियम में होगा, जिसमें 25 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का उद्धाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
पुरुष टीम स्पर्धा में भारत खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। महिला वर्ग के संभावित विजेता में सिंगापुर सबसे ऊपर और भारत दूसरे स्थान पर है। भारतीय चुनौती की अगुआई जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मनुष शाह और पायस जैन करेंगे। महिला टीम की बात करें तो श्रीजा अकुला, सुतिर्था मुखर्जी, यशस्विनी घोरपड़े, सिंड्रेला दास और स्वास्तिका घोष पर पदक की उम्मीदें टिकी हैं।
विज्ञापन


2 अगस्त तक चलने वाली चैंपियनशिप में पुरुष की 21 और 16 महिला टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिल्ली सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड इनामी राशि भी दांव पर
इस बार चैंपियनशिप में 1.10 लाख अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे अधिक है। टीम, एकल, युगल और मिश्रित युगल सभी वर्गों के विजेताओं और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि मिलेगी। मेजबान होने के कारण भारत को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सामान्य कोटे से दोगुने खिलाड़ियों को उतारने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें