पलवल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रवक्ता डॉ. सुषमा चौधरी ने बताया कि शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में सभी डिप्टी सिविल सर्जन, एसएमओ, एमओ/इंचार्ज, नागरिक अस्पतालों के सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर, आईएमए के प्रेसिडेंट, प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों व आयुष विभाग के प्रेसिडेंट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और वर्तमान हालात से पूरी तत्परता से निपटने के लिए कहा। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी हैं। साथ ही जो लंबी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए। संवाद