फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कैंटर परिचालक का अपहरण किया, पुलिस ने कुछ ही घंटों में कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के एक होटल से छुड़ाया, आरोपी फरार
विज्ञापन

परिचालक से 70 हजार रुपये की मांगी फिरौती, पीड़ित के पिता ने पे-फोन द्वारा डाल दिए पांच हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। कार परिचालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने परिचालक को रोहतक स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। कैंटर परिचालक अलवर के बेरला निवासी नासिर तथा चालक फरिश गुजरात से केला भरकर गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। चार सितंबर को रास्ते में मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर रात के करीब 12 बजे वे लघुशंका के लिए रुके। इसी दौरान एक कार से पांच-छह युवक आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर आरोपी युवक परिचालक नासिर को कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन

हथीन पुलिस अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि रास्ते में आरोपियों ने नासिर से 70 हजार रुपये की मांग की। उसे रोहतक ले गए और बार-बार पैसों की मांग करते रहे। इसके बाद उसने अपने पिता के पास फोन किया। जिसके बाद उसके पिता ने तुरंत पांच हजार रुपये का इंतजाम कर उसके फोन पे पर डाल दिए। इसके बाद आरोपी युवक उससे रोहतक-दिल्ली रोड पर रुपये ट्रांसफर करा लिए और उसे रोहतक के एक होटल पर छोड़कर फरार हो गए। मिंडकौला चौकी प्रभारी रामकिशन के अनुसार, नासिर का अपहरण करने के बाद चालक फारिस ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही उनकी टीम ने नासिर के नंबर की लोकेशन का पीछा शुरू कर दिया था। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं को पुलिस के पीछा करने की भनक लग गई। सुबह चार बजे उन्होंने नासिर को होटल से बरामद कर लिया। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें