हथीन। आधुनिक बस अड्डा परिसर की झाड़ियों में मध्यप्रदेश के एक प्रवासी श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना बस अड्डा चौकीदार ने रात करीब 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। इसके बाद पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। सिटी चौकी प्रभारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान ब्रजेश, निवासी जिला निवाड़ी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ब्रजेश के साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों को बुलाकर पूछताछ की। सिटी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के साथियों ने बताया कि वह नशे का आदी था और संभवतः नशे की हालत में झाड़ियों में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। संवाद