फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजादी की लड़ाई में प्रदेशवासियों का सबसे बड़ा योगदान’, उपायुक्त ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपायुक्त - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में अभिलेखागार विभाग के सहयोग से लघु सचिवालय में आयोजित प्रदर्शनी का मंगलवार को उपायुक्त कृष्ण कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हरियाणा के गौरवमयी इतिहास और वीरों की कुर्बानी को गौरवान्वित करती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। जिसकी स्पष्ट झलक प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश के हर क्षेत्र ने अपना सक्रिय योगदान देश की आजादी की लड़ाई में दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व योगदान को एक प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का यह बेहतरीन प्रयास किया गया है, जिससे आम जनमानस को अपने वीरों से रू-ब-रू होने के साथ गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्राप्त करने का सुअवसर मिला है। लोगों को इसका पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राओं को भी प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत को आजादी दिलवाने में 1857 की क्रांति का सबसे अहम योगदान था। आजादी की लड़ाई का बिगुल सबसे पहले 1857 में बजा था और देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और योगदान से ही भारत को 1947 में आजादी मिली थी। इस सफर के साथ प्रदेश के वीरों की वीरगाथाओं व बलिदान की शौर्यगाथा को प्रदर्शनी के माध्यम से जाना जा सकता है।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में पंचकूला से शुरू की गई है। यह प्रदर्शनी प्रदेश के सभी जिलों में भी आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर सेनानियों की गाथाओं से अवगत करवाना है।
विज्ञापन

देश की प्रगति और खुशहाली में दें योगदान
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के जीवन की गौरव गाथा को दर्शाया गया है। वहीं, देश की आजादी व हरियाणा प्रदेश के गठन के बाद हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करें और राष्ट्र भक्ति से जुड़कर देश की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें