संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई आजादी के रंग में डूबा हुआ दिखाई दिया। जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सरकारी व निजी स्कूलों से लेकर सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं दौड़ प्रतियोगिता कराई गई तो कहीं रक्तदान शिविर लगाए गए। सभी कार्यक्रमों में शहीदों को याद रखने व देश के प्रति तत्पर रहने का संदेश दिया गया।
1600 मीटर दौड़ में देव प्रथम, योगेश रहे द्वितीय
पलवल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव कुशक से लेकर बडौली तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। काशीगर खेल एकेडमी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा व 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यात्रा में लोगों पैदल, बाइक व ट्रैक्टरों पर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुर्जर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में केशव देव तेवतिया प्रथम, योगेश चौहान द्वितीय व एस के गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को संजय गुर्जर ने नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पहले 100वें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को टी शर्ट भेंट की गई। इस अवसर पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र, गजराज मास्टर, साहब राम, नन्नू बैंसला, इंद्र पहलवान, सुरेश मास्टर, उधम सिंह, विनेश बैंसला, पवन सरपंच अचछेजा, नकुल, भूरा पहलवान, सतीश बैंसला, राहुल, देवन कोच, राजबीर फौजी मुख्य रूप से मौजूद थे।
अतवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पलवल। युवा यूथ क्लब अतवा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बैसलात के सैंकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पार्षद पवन भड़ाना ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव अतवा से लेकर कुशक तक निकली यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगते रहे। इस अवसर पर अविनाश सैलोटी, मन्नू पहाड़ी, सुमित बैंसला, लोकेश पहलवान, सूरज, अरविंद, सत्ते पहलवान, कल्याण बैंसला, राहुल डबास, सुंदर डबास, सोनू भारद्वाज, भागेश चौहान, नवीन चेची, भोलू, जय शर्मा, योगेश, यश, अमर मौजूद रहे।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
होडल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ अनाज मंडी से किया गया। जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी किरणबाला के नेतृत्व में नेशनल कैडेट कोर, एनसीसी ऑफिसर प्रभु दयाल, एनएसएस, राष्ट्रीय सेवा योजना इंचार्ज हरीश चंद व मानसिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अनाज मंडी से लेकर सब्जी मंडी चौराहा तथा ओल्ड जीटी रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई और आमजन को अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए तिरंगे झंडे वितरित किए हैं।
इस्लामी शिक्षण संस्था में मनाया स्वतंत्रता दिवस
हथीन। मुस्लिम बहुल गांव उटावड स्थित इस्लामी शिक्षण संस्था आयशा सिद्दीका तदरीबुल बनात में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने ध्वजारोहण किया और लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक हथीन के सभी गांवों में सद्भावना जत्थे जाएंगे और आपसी भाई चारे एवं बन्धुतत्व की भावना बनाए रखने का अभियान चलाएंगे। जत्थे हिंदू-मुस्लिम बाहुल्य सभी गांवों में जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधन से जुड़े कारी सलीमुद्दीन अनीश, आमिर, हाफिज साजिद, पूर्व सरपंच अख्तर हुसैन, आसू ठेकेदार, शमीम प्रधान, अकरम गुराकसर व अंसार उटावड मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर
होडल। आजादी के अमृत काल में अनाज मंडी के व्यापारियों तथा समाजसेवियों द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रणवीर सिंह, न्यायाधीश छवि गोयल, न्यायाधीश दीपक यादव तथा तहसीलदार संजीव नागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। समाजसेवी राजेंद्र गोयल ललपुरिया द्वारा अपने पिता स्व. नत्थी लाल गोयल की पुण्य स्मृति में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 54 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके आजादी का महापर्व मनाया। रक्त संग्रह का कार्य नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर होडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी रामकिशन सिकरैया, नवीन कत्याल, विष्णु गौड, जगमोहन गोयल, डॉ.जेके मित्तल, बृजपाल सौरोत, विनोद गोयल, राजेंद्र गोयल, रक्त केंद्र संचालक सतीश कुमार, डॉ. प्रमोद सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।