हथीन। फेसबुक पर दो पक्षों के बीच हुई बहस के बाद दोनों पक्षों के लोग बृहस्पतिवार की रात को रोड पर उतर आए। दोनों गुटों के लोग एक दूसरे को गालियां दे रहे थे। बढ़ता तनाव देख हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन, सिटी चौकी प्रभारी सुनील कुमार एवं एवीटी स्टाफ पुलिस प्रभारी विश्व गौरव भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों का टकराव टाल दिया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। यह विवाद वर्तमान चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत एवं उनके विरोधी पार्षदों धीरज उपाध्याय, पूर्व पार्षद रविन कुमार के गुटों के बीच बना। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया है। यदि किसी भी पक्ष ने कानून का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संवाद