फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध विस्फोटक सामग्री से भरा टेंपो पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गश्त के दौरान पुलिस को रात में गुप्त सूचना मिली थी कि बिसरु गांव निवासी इमरान पुत्र दीन मोहम्मद, मुकीम पुत्र इसराइल और अजीम पुत्र वहीद टेंपो में अवैध विस्फोटक सामग्री लेकर अगोन से फिरोजपुर झिरका की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अगोन-फिरोजपुर झिरका मार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टेंपो से 72.220 किलोग्राम पीसा हुआ कोयला, 35.480 किलोग्राम पोटैशियम, 7.400 किलोग्राम गंधक, 18.680 किलोग्राम मिश्रित बारूद, 120 किलोग्राम पुट्टी, दो डिब्बों में पीला पेंट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तसले, छलनी, तिरपाल, टेप मशीनें, तैयार पटाखों के पैकेट, 140 खाली कार्टन, 2536 पेपर ट्यूब चकली तथा अन्य पैकिंग सामग्री बरामद की गई। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टेंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें