तेजपाल को सर्वश्रेष्ठ योगी का मिला खिताब
पलवल। जिला योग एसोसिएशन एवं योग समिति मोहन नगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा खोजो योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब तेजपाल देशवाल को मिला। कार्तिक वशिष्ठ हसनपुर व चिराग उपविजेता रहे। इनके अलावा आठ से 12 आयु वर्ग में चिराग, दक्ष, दीपक वशिष्ठ व सुमित कुमार, 12 से 14 आयु वर्ग के दीपेश शर्मा, सागर बघेल व सचिन विजेता रहे। इसी प्रकार 14 से 16 आयु वर्ग में तेजपाल, कार्तिक वशिष्ठ, कपिल और कुलदीप विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को योगाचार्य गुरुमेश सिंह व अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संयोजन गुरुमेश सिंह ने किया। अध्यक्षता युवा चंद्रपाल माहौर ने की। निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, राजू, दुर्गेश और संतलाल योगी ने निभाई। संवाद