पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोर ने रुपये देने का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एसआई सुरेखा के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है। पड़ोस में रहने वाले सोलह वर्षीय किशोर ने पीड़ित की आठ वर्षीय बच्ची को 27 फरवरी को पैसों का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची ने उस समय किसी को कुछ नही बताया। लेकिन, कुछ दिन पीड़ा होने पर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।