संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के तहसील रोड से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पिता शहबाज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे किशोरी बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने आसपास और संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। किशोरी ने नीली टी-शर्ट, काली पैंट और हरी हवाई चप्पल पहन रखी थी। मामले की जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तलाश में जुटी है।