फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किशोरी मुरथल घुमाने के बहाने अगवा कर यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के रंजीत नगर नगर की वारदात, वापसी में आरोपी ने एक होटल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया, आरोपी को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दबोचा गया
-आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में 10 साल से था भगोड़ा, आठ आपराधिक मामलों में रहा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में अपने दोस्त से मिलने निकली 17 वर्षीय एक किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी पीड़िता को पहले मुरथल ले गया। वहां से वापसी के दौरान आरोपी ने एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। रातभर किशोरी घर से गायब रही तो घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। छानबीन में जब किशोरी के साथ दुष्कर्म का पता चला तो टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात बदमाश का सुराग मिला।
उसके आधार पर जांच करते हुए टीम आईएसबीटी कश्मीरी गेट पहुंची। वहां से आरोपी को दबोच लिया गया। इसकी पहचान समयपुर बादली निवासी मोहन जायसवाल (35) के रूप में हुई है। आरोपी बिहार भागने का प्रयास कर रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी केएन काटजू मार्ग एरिया में दुष्कर्म के मामले में 10 साल से फरार था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने रंजीत नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच अगले दिन 5 अप्रैल को किशोरी जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद हो गई। किशोरी ने बताया कि उसके साथ बुलेट बाइक सवार एक युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मेडिकल हुआ तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा जोड़कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए मेट्रो स्टेशन से मुरथल तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट के रजिस्ट्रेशन से हुई मोहन की पहचान : किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए 4 अप्रैल की शाम जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन आई थी। उसका दोस्त तो आया नहीं, लेकिन बुलेट बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचा। उसने किशोरी से बातचीत कर उसका विश्वास जीता और उसे बाइक पर बिठाकर मुरथल ले गया। वहां से देर रात को वापसी में किशोरी को नींद आने लगी। आरोपी उसे जहांगीरपुरी के एक होटल में ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह उसे वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें