फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के फरमान का विरोध करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के फरमान का विरोध करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान वेदपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों पर दर्जनों ऐप को डाउनलोड करने का आदेश देने, जिला शिक्षा अधिकारी पलवल द्वारा मोहल्ला पाठशाला के नाम पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को केयर इंडिया एनजीओ के पास भेजने के आदेश पत्र जारी करने और आगे की रणनीति बनाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रधान वेदपाल ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रतिदिन नए ऐप डाउनलोड करने के लिए स्कूल के बच्चों व अध्यापकों पर दबाव बनाता है, जिससे कोई फायदा होने की बजाय अध्यापकों और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी केयर इंडिया एनजीओ के द्वारा विद्यालय का निजीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। पहली से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को एनजीओ के हवाले करने के आदेश जारी किए हैं। इसलिए अध्यापक संघ शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संगठनों व सार्वजनिक शिक्षा को बचाने में लगे बुद्धिजीवियों को साथ लेकर, जिला शिक्षा अधिकारी के तुगलकी आदेशों का पूरी तरह से विरोध करेगा। इस मौके पर महासचिव गीतेश कुमार, राकेश शर्मा, सुरेंद्र, महेशचंद, थानसिंह, जमील अहमद, वीरसिंह सौरोत, सरला, जोगिंद्र, रामपाल, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें