फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शिक्षकों पर मेवात कैडर से बाहर होने का संकट, सीएम से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मेवात में करीब 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे टीजीटी, ईएसएचएम और पीजीटी समेत अन्य शिक्षकों ने मेवात कैडर के नियमों की गलत व्याख्या करने पर नाराजगी जताई। है। शिक्षकों ने भाजपा नेता नसीम अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर करीब 500-600 शिक्षकों को मेवात कैडर से बाहर स्थानांतरित होने की स्थिति से बचाने की मांग की।
शिक्षकों ने बताया कि अप्रैल 2012 में शिक्षकों की कमी और ठहराव को देखते हुए मेवात को अलग शिक्षा कैडर बनाया गया था। आरोप है कि 1 जनवरी 2024 के आधार पर तैयार वरिष्ठता सूची से उन्हें अचानक हटा दिया गया, जबकि 2012, 2017 और 2021 में कैडर में रहने के विकल्प व शपथ पत्र लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि वरिष्ठता सूची में वर्तमान कार्यरत टीजीटी व ईएसएचएम शिक्षकों को शामिल कर उचित वरिष्ठता दी जाए और उन्हें मेवात शिक्षा कैडर-III में दर्ज रखा जाए। शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति तक मेवात में सेवा का अवसर देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें