फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में इस वर्ष दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
1.5 लाख पौधे सामाजिक संस्था, सरकारी विभाग व आमजन लगाएंगे, 50 हजार पौधे वन विभाग स्वयं लगाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने इस वर्ष दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें 1.50 लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न सरकारी विभागों और आमजन के सहयोग से लगाए जाएंगे, जबकि शेष 50 हजार पौधों का रोपण वन विभाग स्वयं करेगा। अभियान के तहत अब तक एक लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और शेष 50 हजार पौधे लगाने का कार्य आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।

जिला वन अधिकारी सुरेश पुनिया ने बताया कि जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग सामाजिक संस्थाओं, सरकारी विभागों और आम नागरिकों के साथ मिलकर लगातार पौधरोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब एक लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है, जबकि शेष पौधों का रोपण मानसून के दौरान पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक, सामाजिक संस्था या सरकारी विभाग वन विभाग की नर्सरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकता है। इसके लिए केवल पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।

जिला वन अधिकारी ने बताया कि पौधरोपण के लिए वर्तमान मानसून का मौसम सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में लगाए गए पौधों की यदि नियमित सिंचाई और देखभाल की जाए तो वे भविष्य में बड़े एवं छायादार वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण, भूजल संवर्धन और स्वच्छ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।



निशुल्क मिल रहे हैं पौधे

वन विभाग की ओर से जिले के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना पहचान पत्र लेकर वन विभाग की किसी भी नर्सरी में पहुंचकर निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण अभियान से जोड़ना है।
विज्ञापन



पांच नर्सरियों से मिलेंगे पौधे

जिला वन अधिकारी सुरेश पुनिया ने बताया कि जिले में वन विभाग की पांच नर्सरियां संचालित हैं। इनमें पलवल, मिडकोला, होडल, बहीन और बिडूकी की नर्सरियां शामिल हैं। जिले के किसी भी क्षेत्र के नागरिक इन नर्सरियों से निशुल्क पौधे लेकर पौधरोपण अभियान में भागीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें