फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब एम्स जैसी सुविधा मेवात में भी मिलेगी

Thu, 26 Sep 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी से 40 किलोमीटर दूर अरावली की तलहटी में बना शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उद्घाटन के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस मेडिकल कॉलेज के विस्तार की योजनाएं ऐसी हैं, जो मेवात के साथ गुड़गांव के लोगों की भी एम्स और अन्य फाइव स्टार अस्पतालों पर निर्भरता कम करेगी। अक्तूबर में इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी।

दक्षिणी हरियाणा का यह पहला मेडिकल कॉलेज गांव नल्हड़ में 94 एकड़ क्षेत्र में बना है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके विस्तार पर 700 रुपये खर्च करने की योजना है। तीन सप्ताह पहले तक यहां ओपीडी 400 के पास थी।
विज्ञापन


बढ़ती सुविधाओं के चलते अब रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज यहां इलाज के लिए पहुुंच रहे हैं। इस अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 40 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। 16 अगस्त 2013 से एमबीबीएस की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

ये हैं सुविधाएं
मेडिसिन, एनीस्थिसिया, टीबी, दंत, ईएनटी, बाल रोग, गायनी, ओपथोमॉलोजी, मनोविज्ञान, रेडियोडायग्नोस्टिक, त्वचा रोग, सर्जरी, ब्लड बैंक

विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं
मेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए यहां अलग-अलग से हॉस्टल हैं। इसके अलावा, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल और बैंडमिंटन कोर्ट भी बने है। पुस्तकालय में 1500 से ज्यादा पुस्तकों की व्यवस्था है।  जिम और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन


राह में कई चुनौतियां भी
- अभी तक बिजली की सप्लाई नहीं मिली है
- डॉक्टरों की कमी अभी भी बनी है
- बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट की सुविधा नहीं है
- दवाइयों की सप्लाई में दिक्कत रहती है

शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट कालेज को पावर बैकअप मिल चुका है। जल्द ही बिजली की 33 केवी लाइन भी कॉलेज तक आ जाएगी। नेशनल बिल्डिंग कॉरपोरेशन से लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया चल रही है।  अक्तूबर में कॉलेज का उद्घाटन प्रस्तावित है।
- डा. संसार चंद शर्मा, निदेशक, शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट कालेज, नल्हड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें