फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की रीडिंग सही से लें नहीं तो होगी कार्रवाई : डा. बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6 में है। कैप्शन: जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के मद्देनजर शिकायतों का निपटान प्राथमिकता से करें अधिकारी
सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में हुई लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश के सहकारिता मंंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए शिकायतों का समाधान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी मामले में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल शुक्रवार को परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 19 परिवाद शामिल किए गए, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायत के निपटान के लिए संंबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए, ताकि आमजन को चक्कर न काटने पड़ें। गांव दीघौट निवासी वीरवती की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर सहकारिता मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे केस में शामिल शेष आरोपियों की आगामी बैठक से पूर्व जल्द गिरफ्तारी करें। गांव टीकरी ब्राह्मण के रहने वाले भीकम सिंह की शिकायत पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि यह केस स्टेट क्राइम के पास जांच के लिए भेजा हुआ है, जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगर शिकायतकर्ता के साथ आरोपी द्वारा झगड़ा किया जाता है तो प्रार्थी पुलिस को सूचना पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांव रनियाला खुर्द निवासी रसीदन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को यह केस सीआईए को सौंपकर अगली बैठक तक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में गांव डींग निवासी प्रदीप कुमार की गलत तरीके से की गई एफआईआर को रद्द करवाने की शिकायत पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने एसपी को जांच कर एफआईआर रद्द करवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी बनी सिंह की परिवार पहचान पत्र संबंधी शिकायत पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रार्थी के पीपीपी में दिव्यांगता को जोड़ दिया गया है और वैरीफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर ही इनकम को ठीक किया जाएगा। गांव कोट निवासी मोहम्मद इब्राहिम की बगैर स्वीकृति के अवैध रूप से मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत पर एसडीएम लक्ष्मी नारायण को मौके पर जाकर जायजा लेकर प्रार्थी की तसल्ली करने के निर्देश दिए। भुलवाना निवासी लक्ष्मी नारायण की शिकायत पर संबंधित एसडीएम को कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। गांव घोड़ी की मायावती की शिकायत पर संबंधित तहसीलदार की कोर्ट में केस दायर कर समाधान करवाने के लिए कहा। गांव रूपडाका की रहने वाली शबाना की बैंक संबंधी शिकायत पर मंत्री ने बैंक के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे प्रार्थी के बैंक में मौके पर उपस्थित होने के उपरांत ही उसके खाते से राशि निकालकर दें। प्रार्थी की गैर हाजिरी में उसके बैंक खाते से किसी अन्य व्यक्ति को राशि का वितरण न करें। गांव बहीन निवासी भागीरथ की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से टीसी संबंधी शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने मंत्री डा. बनवारी लाल को अवगत करवाया कि प्रार्थी की शिकायत का समाधान कर दिया गया और वह संतुष्ट हैं। इस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने स्तर पर ही तत्परता से आमजन की समस्याओं का समाधान करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

बैठक में होडल के विधायक जगदीश नायर, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, पूर्व विधायक रामरतन, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एएसपी जसलीन कौर, एसडीएम रणवीर सिंह, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, एसडीएम शशि वसुंधरा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश द्विजा विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें