संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। श्याम नगर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून की सुबह वह कमेटी चौक के पास ओल्ड जीटी रोड स्थित एटीएम से नकदी निकालने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने एटीएम कक्ष में उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए दस-दस हजार रुपये निकाल लिए। भवनकुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।