पलवल।
एसआईआर-2026 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय विभागवार स्वीप कार्ययोजना तैयार कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू करेगा। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विभागों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त और स्वीप नोडल अधिकारी उत्सव आनंद ने बताया कि अभियान के तहत कई गतिविधियों के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने हेल्पलाइन 1950, वोटर पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप के व्यापक प्रचार पर जोर दिया। संवाद