फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, 13 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, 13 नामजद
विज्ञापन

- सदर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव रजपुरा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव गांव समीप स्थित खेतों में नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव निवासी 13 नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार के अनुसार गांव रजपुरा निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव में उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में उनके परिवार के लोग जेल में बंद है। अब रामकिशन वगैरा उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसके बारे में उसके पिता सुंदर ने कई बार उसे बताया है। पुलिस को भी इसकी शिकायत दी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की धमकी से तंग आकर उसके पिता सुंदर ने बुधवार को खेतों में जाकर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव निवासी रामकिशन, अमन सिंह, राजकुमार उर्फ भूरा, सतीश, सुनील, अनिल, लक्ष्मण, जोगेंद्र, जयपाल, सोहनपाल, बीरवती, हरवेजी, ग्यासो के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें