फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाहरी धान की आवक रोकने के लिए छह नाकों पर निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
धान खरीद सीजन में दूसरे राज्यों से आने वाले धान की अवैध बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। इसके तहत जिले के छह पुलिस नाकों पर मार्केट कमेटी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां सुबह आठ से रात आठ बजे और रात आठ से अगले दिन सुबह आठ बजे तक दो शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मल्हा सिंह फार्म, आईटी मोड़ भिडूकी, करमन बॉर्डर, रहीमपुर पुल, महोली और गढ़ी पट्टी पर निगरानी की जाएगी। यह व्यवस्था धान खरीद सीजन समाप्त होने तक लागू रहेगी। संबंधित एसडीएम और अन्य अधिकारियों को नाकों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग को सभी नाकों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि बाहरी राज्यों के धान की अवैध आवक पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें