फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशामुक्ति अभियान का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नूंह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 145 चालक प्रशिक्षुओं, कर्मियों और यात्रियों ने भाग लेकर नशामुक्ति अभियान का समर्थन किया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देशन तथा डीआईजी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। वाहन चलाते समय नशे का सेवन सड़क दुर्घटनाओं का गंभीर कारण बन सकता है। डॉ. वर्मा ने नवरात्रों के अवसर पर नशे जैसी सामाजिक बुराई को छोड़ने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं को खेलकूद, योग और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से प्रभावित लोगों को तिरस्कार के बजाय सहयोग और उपचार देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें