फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का समर कैंप कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का समर कैंप कल से
विज्ञापन

पलवल। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में इस बार गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। राजकीय बाल विद्यालय पलवल में एक जून से 23 जून तक आयोजित इस शिविर में करीब 250 बच्चे भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने बताया कि कैंप में आने वाले बच्चों को आईआईटी के टॉपर विद्यार्थी पढ़ाई व प्रतियोगिताओं के टिप्स देंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कैंप में केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही भाग लेंगे। बघेल ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा। बच्चों में आत्मविश्वास भरने तथा परीक्षाओं की किस तरह से तैयारी की जाए इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और कैरियर को बनाने के भी टिप्स दिए जाएगें। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने बच्चों से अपील की है कि वे इस समर कैंप में अवश्य हिस्सा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें