फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अधूरी तैयारी के बीच छात्र देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और लगातार गैर-शैक्षणिक ड्यूटी के बीच अब विद्यार्थियों के सामने अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने की चुनौती खड़ी हो गई है। 21 सितंबर से विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी। करीब दो माह से 80 प्रतिशत शिक्षकों की बीएलओ समेत अन्य विभागीय कार्यों में ड्यूटी लगने के कारण नियमित कक्षाएं प्रभावित है। कई विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। परीक्षा से ठीक पहले 14 से 19 सितंबर तक शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर निर्धारित किए गए हैं। 20 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मामराज रावत का कहना है कि विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्कूल स्तर पर आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें