फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अभियान में योगदान देने वाले छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। बाल कुपोषण की रोकथाम के लिए पलवल और नूंह जिले में संचालित पायलट परियोजना में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने परियोजना में सक्रिय भागीदारी निभाकर सराहनीय कार्य किया है। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच हुए समझौते के तहत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को इस परियोजना में इंटर्न के रूप में शामिल किया गया था। इसके लिए विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी दिया गया। पलवल के उपायुक्त जयेन्द्र छिल्लर, सीएमओ डॉ. सतींदर वशिष्ठ और स्टेट सपोर्ट मिशन की नोडल अधिकारी डॉ. नीरू की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सहित विद्यार्थियों पूजा यदुवंशी, दीपक, योगेंद्र और नजमा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. नीरू ने कुपोषण प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को जरूरी बताया। उपायुक्त ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें