संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अखिल पिलानी के निर्देश पर मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी, ट्रैफिक पुलिस नूंह और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 280 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरेश पाण्डे ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने और घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताए। साथ ही हृदय गति और श्वास रुकने की स्थिति में सीपीआर का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया।
ट्रैफिक पुलिस मांडीखेड़ा के उप अधीक्षक बाबू लाल ने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ राहवीर योजना, हिट एंड रन मामलों और आर्थिक सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ भी दिलाई गई।