फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छत्रों ने लिया नशामुक्त राष्ट्र का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 15 से 24 अक्तूबर तक आयोजित प्रेरणा सप्ताह का समापन हुआ। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन और डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्ती समिति (डीएवीसीएमसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैदिक संस्कारों से जोड़ना और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। सप्ताह का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ। इस दौरान विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण की प्रार्थना की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने नशामुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक निषेध जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां देकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने जीवन में नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और राष्ट्रनिष्ठा पर भी जोर देते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें